फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police are shooting in the air

हवा में तीर चला रही है पुलिस

Sun, 03 Jan 2016 01:02 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police are shooting in the air
झांसी। दीक्षित बाग में लाखों रुपये के जेवर व नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस के हाथ चार दिन गुजरने के बाद भी खाली हैं।
विज्ञापन


पुलिस हवा में तीर चलाते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। अब पुलिस झांसी के साथ-साथ ललितपुर के लुटेरों के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है। साइबर सैल की टीम भी वारदात के समय स्थानीय मोबाइल टावर के संपर्क में आए मोबाइल नंबरों को निकालकर जानकारी इकट्ठा कर रही है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दीक्षित बाग निवासी सर्राफ विवेक अग्रवाल ने अपनी दुकान पर काम करने वाले जितेंद्र कुशवाहा और रवि प्रजापति को लाखों रुपये के जेवर लेकर ललितपुर सप्लाई के लिए भेजा था। दोनों ललितपुर कार से गए थे। रात को वह कार से लौटकर आए और गैराज में खड़ी कर दी।
विज्ञापन


चालक अजय पैदल था जबकि जितेंद्र व रवि बाइक से जेवरात व नकदी का थैला लेकर सर्राफ के घर जा रहे थे। रास्ते में  बदमाशों ने उन्हें लूट लिया था। इस मामले का खुलासा करने के लिए कोतवाली के अलावा पुलिस की तीन अन्य टीमें भी लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed