{"_id":"1751d4af5d951ba8cfd986b7a6f10a25","slug":"planning-to-hijack-drama-came-to-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण का नाटक रचने पर पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण का नाटक रचने पर पहुंचा जेल
ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जुआ में हुए कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपहरण का नाटक रचना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे परिजनों को ब्लैकमेल करने के आरोप में बुधवार को जेल भेज दिया।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि 19 जनवरी को महेश कुमार निवासी इंद्रानगर बबीना ने बीएचईएल चौकी पर सूचना दी कि 17 जनवरी को उसका पुत्र धर्मेंद्र राजपूत अपनी ससुराल ठकुरपुरा थाना बसई दतिया गया था। पत्नी को छोड़ने के बाद वह मामा करन सिंह निवासी नया खेड़ा बसई दतिया के पास चला गया।
वह18 जनवरी की रात करीब आठ बजे मामा के यहां से चला मगर घर नहीं आया है। उसकी बाइक संख्या यूपी93पी- 8496 खैलार की नहर के पास खड़ी मिली है। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। कुछ देर बाद महेश ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र का बुलेरो सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
अपहर्ता दो लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर एसएसपी ने एएसपी सोमेन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया। टीएसजी (टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप) से पता चला कि अपहृत शिवपुरी के खनियादाना के जंगल में हैं। पुलिस टीमों ने जंगल की घेराबंदी करके धर्मेंद्र को बरामद कर लिया।
जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो अपहरण की बात नाटक निकली। उसने बताया कि वह बीएचईएल में पेटी ठेकेदार है। जुआ में करीब छह माह के अंदर चार लाख रुपये हार चुका है। 1.30 लाख रुपये की उधारी हो गई है, जिसके लेनदार उससे तगादा कर रहे थे। परेशान होकर उसने अपने अपहरण का नाटक रचा ताकि परिजनों से फिरौती के रूप में मिलने वाली रकम से कर्ज चुका सके।
उसने बताया कि मामा के घर से लौट कर आने के बाद उसने नहर के पास बाइक खड़ी की और बबीना झांसी रोड पर आकर आपे से बसई चला गया, जहां रात स्टेशन पर गुजारी। 19 की सुबह खनियादाना के जंगल की तरफ चला गया और वहीं से परिजनों को अपने अपहरण की सूचना देकर फिरौती मांगी।
एसएसपी ने बताया कि धर्मेंद्र ने स्वयं अपहरण का नाटक रचकर फिरौती के रूप में दो लाख रुपये परिजनों से वसूलने का प्रयास किया, जो कानून जुर्म है, जिसके चलते उसे परिजनों को ब्लैकमेल करने के जुर्म में जेल भेज दिया गया है।
इंसेट
बबीना थानाध्यक्ष को 48 घंटे की हिदायत
एसएसपी ने बबीना थानाध्यक्ष को बीएचईएल में जुआ करने वालों की गुरुवार तक गिरफ्तारी करने के आदेश दिए है। हिदायत दी है कि यदि धर्मेंद्र द्वारा बताए गए लोग गिरफ्तार नहीं किए गए तो 48 घंटे के अंदर उनको लाइन हाजिर कर दिया जाएगा।