फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passive rocket launcher exploded , two children dead , 10 injured

निष्क्रिय रॉकेट लांचर फटा, दो बच्चों की मौत, 10 घायल

Mon, 17 Aug 2015 12:41 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
आर्मी की बबीना फायरिंग रेंज के निकट स्थित ग्राम बड़ी डुबकी में पंद्रह अगस्त को निष्क्रिय राकेट लांचर बच्चों द्वारा तोड़े जाते समय फट गया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर से रूप से 10 घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सेना और पुलिस के अफसर जांच जुट गए हैं।  
विज्ञापन

बबीना सैन्य क्षेत्र के फील्ड फायर एरिया से सटे बैदौरा गांव के मजरा बड़ी डुबकी के बच्चे निकट फायर फिल्ड से निष्क्रिय राकेट लांचर उठा लाए थे। 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे एक कबाड़ी अपनी मिनी आपे (यूपी 94 टी 3304) से गांव में कबाड़ खरीदने पहुंचा। त्रिलोक सिंह पुत्र शिवदयाल के घर के सामने खड़ी गाड़ी के पास आकर बच्चों ने कबाड़ी से राकेट लांचर खरीदने का आग्रह किया, लेकिन कबाड़ी ने बम होने की आशंका व्यक्त करते हुए मना कर दिया। बच्चे एकत्रित होकर राकेट लांचर को पत्थर से तोड़ने लगे, तभी उसमें जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट में मौके पर ही अभि पुत्र उत्तम सिंह (10 वर्ष) व भूपेंद्र सिंह पुत्र मेवालाल (14 वर्ष) की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शरीर के चीथड़े पत्थरों व दीवार में चिपक गए ।
विज्ञापन

वहीं, बम को तोड़ने के दौरान एकत्र होकर घेरा बनाए एवं आसपास उपस्थित लोगों में नकुल पुत्र बालचंद (10 वर्ष), जीतू पुत्र शिरोमन (8 वर्षं), मुकेश पुत्र खुशीलाल (15 वर्ष), आशीष पुत्र राजेन्द्र (17 वर्ष), रामसखी पत्नी त्रिलोक (35 वर्ष), सौरभ पुत्र रामसिंह (13 वर्ष), रविंद्र पुत्र चरन सिंह (18 वर्ष), दिनेश पुत्र मुन्नालाल (20 वर्ष), कृष्ण पुत्र गोपाल (2 वर्ष), त्रिलोक सिंह पुत्र शिवदयाल (40 वर्ष) विस्फोट से बुरी तरह घायल हो गए। विस्फोट से गांव में चारों ओर चीख-पुकार मच गई। बैदौरा के पूर्व प्रधान वीर सिंह नरवारिया ने गांव वालों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बाद में थानाध्यक्ष सतीश सिंह, भेल चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह यादव, सेना के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संजय दिलवालिया भी घटना स्थल पर पहुंच गए। सेना व पुलिस ने घटना की वजह की जांच शुरू कर दी है। कर्नल दिलवालिया ने कहा कि वे इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed