फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Over on ratings liquor store ransacked

ओवर रेटिंग पर शराब की दुकान में तोड़फोड़, लूट का आरोप

Mon, 14 Sep 2015 11:38 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
नवाबाद थानांतर्गत सुपर मार्केट स्थित शराब की दुकान में ओवर रेटिंग पर हुए विवाद में तोड़फोड़ और लूट का आरोप लगाते हुए संचालक ने पुलिस से शिकायत की है, पुलिस ने जांच के बाद ही मामला दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थानांतर्गत लहर गिर्द निवासी कमल यादव पुत्र कोमल यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सुपर मार्केट के पास शराब व बीयर की दुकान है। रविवार की रात गिरीश यादव नामक व्यक्ति दुकान पर खरीददारी करने पहुंचा। बाजार से ज्यादा रेट की बात कहकर उसकी सेल्समैन से कहासुनी और मारपीट हुई और उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान संचालक ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसकी दुकान में तोड़फोड़ के साथ ही गल्ले में रखे 20 हजार रुपये भी हमलावरों ने लूट लिए हैं।
विज्ञापन

मंडी चौकी प्रभारी सुनीत सिंह का कहना है कि विवाद की मूल वजह शराब की ओवररेटिंग बताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है। गल्ले से 20 हजार रुपये की लूट का आरोप लगाया है। गिरीश और दुकान संचालक एक-दूसरे के परिचित हैं और व्यापार में साझेदार भी रह चुके हैं। जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। दोनों पक्षों के लोग मामले को सुलह से निपटाने के भी प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed