फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Open the testimony of father murders daughter secrets

बेटी की गवाही पर खुला पिता के कत्ल का राज

Fri, 12 May 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Open the testimony of father murders daughter secrets
police station - फोटो : demo
झांसी। सीपरी बाजार इलाके के बौद्धनगर में हुई दुकानदार श्याम रायकवार की हत्या के मामले का पर्दाफाश उसकी 11 साल की बेटी पायल की गवाही के बाद हो गया। पुलिस के मुताबिक पत्नी राजकुमारी ने अपने प्रेमी बृजेश के साथ मिलकर श्याम का कत्ल किया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह तकिया भी बरामद कर लिया गया है, जिससे मुंह दबाकर श्याम की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

 
बौद्धनगर निवासी श्याम रायकवार बीते मंगलवार की सुबह अपने कमरे में अचेत मिले थे। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने बताया था कि श्याम की तो मौत हो चुकी है। श्याम के भाई मनोज रायकवार ने उसी दिन पुलिस को बताया था कि भाभी राजकुमारी और उसके प्रेमी ने ही हत्या की है। इसी आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और मामला सही निकला। पुत्री पायल के बयान ने इसकी पुष्टि कर दी। पायल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की आधी रात वह पानी पीने के लिए उठी तो कमरे में पापा बेहोश पड़े हुए थे और मम्मी के साथ एक अंकल मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने श्याम की पत्नी राजकुमारी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और सारा राज उगल दिया।
विज्ञापन


राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके पति को जानकारी हो गई थी कि बृजेश से उसके संबंध हैं। इसके बाद आए दिन झगड़ा होने लगा। इसके तंग आकर उसने सोमवार की रात प्रेमी के साथ मिलकर श्याम का काम तमाम कर दिया। उस रात श्याम अंडे की दुकान बंद कर घर आया। उनसे उसे भोजन में नशीली गोलियां मिलाकर खिला दीं। वह बेहोश गया और इसके बाद उसने और उसके प्रेमी ने उसका मुंह तकिये से तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सीपरी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि राजकुमारी और बृजेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed