फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one death in road accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 24 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
one death in road accident
accident, jhansi hindi newsnews - फोटो : demo
झांसी। करौंदी माता मंदिर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे एक ग्रामीण की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना में उसका दोस्त भी घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बबीना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खजराहा बुजुर्ग निवासी रामेश्वर (40) पुत्र बृगभान के रिश्तेदारों का एक कार्यक्रम रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम डेली स्थित करौंदी माता मंदिर पर आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने दोस्त खजराहा बुजुर्ग निवासी कैलाश पुत्र रज्जू के साथ मोटरसाइकिल से गया हुआ था। कार्यक्रम के बाद दोनों दोस्त बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


बाईपास से होते हुए जब उनकी बाइक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर व नयागांव के बीच पहुंची, तभी सामने से आ रहे  एक चार पहिया वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां आ गई और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में रामेश्वर की मौत हो गई, जबकि कैलाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed