{"_id":"2cc8eda6b13317d8b92da0ceb0d47ba0","slug":"omji-co-accused-of-murder-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमजी हत्याकांड का सह अभियुक्त गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओमजी हत्याकांड का सह अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखनी में हुई ओमजी की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने सह अभियुक्त पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य अभियुक्त ने सह आरोपी की बंदूक से ही हत्या की थी।
विगत 14 जनवरी को समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखनी में भिंड के दबोह निवासी ओमजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त व डकैत बालक दास गिरोह के सदस्य बबलू उर्फ अरविंद गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सह अभियुक्त भिंड के दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेलाल ढीमर पुत्र कडोरे ढीमर फरार चल रहा था। मुख्य आरोपी ने छोटेलाल की ही लाइसेंसी बंदूक से ओमजी की हत्या की थी।
सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय गटोरिया बाबा मंदिर के पास से उक्त सह अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के अनुसार घटना के दिन अरविंद व छोटेलाल ठेके पर साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। उसी समय मृतक ओमजी आ गया। अरविंद का मानना था कि ओमजी की मुखबिरी के कारण ही डकैत बालकदास मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
इसी का बदला लेने के लिए अरविंद ने छोटेलाल की बंदूक लेकर उसे गोली मार दी थी। पकड़ा गया सह अभियुक्त विगत 1996 में बालकदास गिरोह को शरण देने के मामले में दतिया जेल में तीन माह बंद रह चुका है। कई बार आबकारी एक्ट में भी भी जेल चुका है। पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
ऐसे मिला था बंदूक का लाइसेंस
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में डकैतों ने एक बस का अपहरण कर लिया था। बस में 27 सवारी सवार थीं। अपह्तों को छुड़ाने में छोटेलाल ने पुलिस की मदद थी। उसकी सूचना पर पुलिस ने सभी सवारियों को सुरक्षित बचा लिया था। इसी आधार पर उसे बंदूक का लाइसेंस दिया गया था।