फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Of a family of nine people killed in road accident

सड़क हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Of a family of nine people killed in road accident
accident, jhansi news - फोटो : demo
शिवपुरी/झांसी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के लुकवासा व कुल्हाड़ी गांव के बीच एक कार व ट्रक भिड़ंत में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। कार में सवार लोग सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में स्नान के दौरान लू लगने से हुई परिवार के एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव को गामा कार से लेकर गोरखपुर के ग्राम शिवराजपुरा ले जा रहे थे।  
विज्ञापन


सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोगों ने उपचार के दौरान शिवपुरी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बीते रोज गोरखपुर के ग्राम शिवराजपुरा से एक ही परिवार के 13 लोग ट्रेन में सवार होकर उज्जैन सिंहस्थ कुम्भ में स्नान करने गए हुए थे। कुल 13 लोगो में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन


कुम्भ में स्नान के दौरान परिवार के एक सदस्य ऋषि सिंह की लू लगने के कारण मौत हो गई। ऋषि की मौत के बाद इस परिवार ने उज्जैन से ही एक गामा गाड़ी किराये पर ली और ऋषि के शव को उसमें रखकर वापस अपने घर गोरखपुर जा रहे थे। उनकी गाड़ी बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़ी के समीप हाईवे से गुजर रही थी, इसी दौरान सामने से आ रहे एक चलते ट्रक का पहिया पंचर हो गया, और ट्रक असंतुलित हो गया और गामा से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि गामा गाड़ी पूरी तरहा क्षतिग्रस्त हो गई। मरने वालों में ओमप्रकाश, विनोद, कृष्ण मोहन, नंदन सिंह, निर्मला बाई, सत्यादेवी, द्रोपदी बाई, सोनू सिंह व एक तीन वर्षीय बच्चा शामिल हैं। घायलों में नीतू व पलक के अलावा कार का चालक शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed