फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Notice to Village Head on illegal sand mining

अवैध बालू खनन पर ग्राम प्रधान को नोटिस

Fri, 04 Aug 2017 12:59 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 04 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Notice to Village Head on illegal sand mining
jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

बड़ागांव ब्लाक के मवई गिर्द गांव के प्रधान विक्रम सिंह को जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने गांव में हो रहे अवैध बालू खनन का दोषी माना है। डीएम ने उन्हें नोटिस दिया है। इसी तरह उन्होंने बामौर ब्लाक के आलमपुरा गांव के ग्राम विकास अधिकारी को गांव में बनी सीसी सड़क में कम बालू मिलाने की शिकायत मिलने पर नोटिस दिया है। उन्होंने बीस दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जिला खान अधिकारी, एसडीएम, डीपीआरओ, सहायक विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव के साथ पिछले दिनों मवई गिर्द गांव का निरीक्षण किया था। इस दौरान यहां अवैध रूप से बालू खनन होते मिला था। इसके लिए उन्होंने ग्राम प्रधान को दोषी माना और कारण बताओ नोटिस जारी कर 20 दिन में साक्ष्यों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि आलमपुरा गांव के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में बताया था कि गांव में सुरेश कुमार के घर से बहादुर नायक के घर तक 1.97 लाख रुपये से 40 मीटर लंबी सीसी सड़क बनवाई जा रही थी। निरीक्षण में ग्राम पंचायत सचिव अशोक कुमार गुप्ता मौके पर नहीं थे। सीसी रोड के बेस कोट के ऊपर पॉलिथीन नहीं बिछाई गई थी। सीमेंट में गिट्टी व बालू के मिश्रण की जगह टॉप कोट में स्टोन डस्ट का मिलाई गई थी। बालू का नाममात्र का प्रयोग किया गया था। 35 मीटर सड़क बन चुकी थी, बाकी पांच मीटर सड़क का निर्माण रुकवा दिया गया। उन्होंने दोषी मानते हुए ग्राम विकास अधिकारी से बीस दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed