फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nmaji fight in mosque

जामा मस्जिद में भिड़े नमाजी

Mon, 22 Jun 2015 12:35 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
मऊरानीपुर नगर की जामा मस्जिद में कूलर के आगे बैठकर नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। एसडीएम व कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस बल की उपस्थिति में नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला अल्याई में स्थित जामा मस्जिद में शाम की नमाज पढ़ने के लिए रविवार शाम लोग एकत्र हुए। गर्मी होने के कारण लोगों में मस्जिद में रखे कूलर के सामने बैठने की होड़ मच गई। कूलर के सामने बैठने को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे उठा लिए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलते ही मस्जिद में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। भागकर बाहर आए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर, पुलिस के आने के पहले ही दोनों पक्षों के लोग मस्जिद से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। एसडीएम अमित कुमार, प्रभारी कोतवाली विक्रम सिंह ने पुलिस बल की मौजूदगी में नमाज अता कराई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्होंने निजी अस्पतालों में अपना उपचार कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने मामले की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed