{"_id":"593d93ca4f1c1be65d9bf2c9","slug":"mother-died-in-road-accident-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
accident, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। रविवार की दोपहर ग्वालियर रोड पर अंबावाय से झांसी आ रही बाइक में पीछे से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि पीछे बैठी उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गुस्साए लोगों ने ग्वालियर रोड पर जाम लगा दिया। इससे पौने घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
अंबावाय निवासी रामकुमारी (55) अपने बेटे केशव (20) के साथ बाइक पर सवार होकर झांसी की ओर आ रही थीं। तभी करारी में पीछे से तेज गति से आ रही टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक असंतुलित हो गई और दोनों गिर पड़े। टैंकर का पहिया रामकुमारी पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद टैंकर ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़ भाग खड़ा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही भारी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर जाम लगा दिया।
चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे रहने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इस बीच गुस्साई भीड़ ने टैंकर पर पथराव किया और आग लगाने की कोशिश भी की। घटना की सूचना मिलते ही सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ और ग्वालियर रोड चौकी इंचार्ज राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। तकरीबन पौने घंटे बाद सड़क यातायात सामान्य हो पाया। रामकुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि केशव का मेडिकल कालेज में इलाज जारी है।
विज्ञापन
जीवट महिला थी रामकुमारी
रामकुमारी के पति धनीराम की बारह साल पहले मृत्यु हो गई थी। रामकुमारी के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां है। पति की मृत्यु के बाद रामकुमारी ने पूरी जीवटता के साथ घर संभाला। मेहनत - मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण किया। अब परिवार की जरूरतों को पूरा करने में बेटे भी हाथ बंटाने लगे थे, जिससे रामकुमारी राहत में थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।