फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mary Pal criminal arrested

शातिर अपराधी यशपाल मैरी गिरफ्तार

Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mary Pal criminal arrested
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी यशपाल मैरी को शुक्रवार की रात प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से रिपीटर यूएस रायफल और सात कारतूसों से भरी मैगजीन बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि उसके खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हत्या, लूट, बलवा जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाला यशपाल मैरी पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम मैरी नवाबाद काफी समय से राजगढ़ प्रेमनगर में रह रहा है। 26 अप्रैल को उसका नाम उस समय फिर प्रकाश में आया जब हंसारी स्थित एक शराब की दुकान पर मारपीट, तोड़फोड़, लूटपाट व फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान पेट में गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के चलते पुलिस ने दोतरफा रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


यशपाल ने रिपोर्ट कराई थी कि भरत यादव, आजाद यादव, वीरेंद्र सिंह, सत्यवीर, भरत, छोटू, सुक्खु व तीन-चार अज्ञात लोगों ने पलक मैरिज होम के पास खड़े पुत्र नागेंद्र व उसके साथियों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने डंडों से मारपीट करते हुए पथराव किया। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की, इसमें गोली पेट में लगने से नागेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 27 अप्रैल को आजाद सिंह यादव ने रिपोर्ट कराई कि रात 10 बजे शराब की दुकान बंद हो गई थी। करीब 10.20 बजे यशपाल मैरी, सीटू यादव, रवि यादव, जीतू यादव, राहुल यादव, मान सिंह परिहार, निवासीगण चौपहिया वाहन पर सवार होकर आए। दुकान पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए गाली-गलौज करते हुए शराब मांगी। सेल्समैन के इनकार करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग की। दुकान खोलकर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए। बिजली का मीटर तोड़ डाला।

एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस यशपाल मैरी को तलाश कर रही थी। शुक्रवार की रात को थाना प्रभारी एसएन शुक्ला राजगढ़ में गश्त कर रहे थे। तभी एक गली के मोड़ पर एक व्यक्ति रायफल हाथ में लेकर आता दिखा। पुलिस को देखकर वह मुड़कर तेजी से भागा, तभी घेराबंदी करके उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम यशपाल मैरी बताया। कब्जे से मिली रिपीटर यूएस रायफल स्प्रिंग फील्ड का वह लाइसेंस नहीं दिखा सका।


उसने बताया कि रायफल उसके साले यशपाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी करगुआं थाना मोंठ की है। उन्होंने बताया कि यशपाल मैरी शातिर अपराधी है, इसलिए उसके खिलाफ एनएसए में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed