{"_id":"5918313b21900cfd387b393326a76da4","slug":"maruti-van-were-taken-aboard-the-kidnapped-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मारुति वैन सवार कर ले गए किशोरी को अगवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारुति वैन सवार कर ले गए किशोरी को अगवा
झांसी/ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर थानांतर्गत रानी लक्ष्मी नगर रेलवे कॉलोनी से मारुति वैन सवार अज्ञात लोग एक किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गए। पुलिया नंबर नौ के एक कमरे में उसे बंधक बना लिया। किशोरी को जब होश आया, तो उसने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने ताला तोड़कर किशोरी को बंधन मुक्त कराया।
रेलवे कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे शौच को जा रही थी। तभी सफेद रंग की मारुति वैन उसके पास आकर रुकी। जब तक वह कुछ समझती तब तक वैन सवारों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया और वैन में डालकर ले गए। वैन सवारों ने उसे पुलिया नंबर नौ में बने एक कमरे में बंद कर दिया। जब उसे होश आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी का शोर को सुनकर मौके पर एकत्रित लोगों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। इसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर थाने आए। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया। जब परिजन शनिवार को पहुंचे तो पुलिस ने बेटी के लौट आने की बात कहते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।