फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lawsuit will be recorded on the Doctors

डाक्टर पर दर्ज होगा मुकदमा

Fri, 26 Jun 2015 12:27 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश चौधरी की अदालत ने आंख के ऑपरेशन में लापरवाही पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पारीछा निवासी निरंजन सिंह ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 23 जनवरी को एक निजी अस्पताल में एक डाक्टर से अपनी मां का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था, जिसकी 27,500 रुपये फीस जमा की थी। लेकिन, ऑपरेशन के बाद रोशनी पहले से कम हो गई तथा आंख में दर्द बढ़ गया। इस दौरान कई बार ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक को दिखाया, परंतु आराम नहीं मिला। इस पर एक दूसरे नेत्र चिकित्सक को दिखाया। उन्होंने बताया कि आंख में डाला गया लैंस टूटा हुआ है तथा मवाद पड़ने की भी संभावना है। इसके बाद इंदौर में एक चिकित्सक को दिखाया। उन्होंने भी यही बताया। डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पूरे मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने थाना नवाबाद पुलिस को संबंधित नेत्र चिकित्सक  के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed