{"_id":"5a3422c14f1c1bd1408bd1a1","slug":"lapta-valk-mila","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक मिला, उठा ले गए थे कार सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बालक मिला, उठा ले गए थे कार सवार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
kiddneping, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र से लापता बालक को कार सवार उठा ले गए थे। एक दिन अपने साथ रखने के बाद उसे कोटबेहटा के पास छोड़कर चले गए। बालक ने घर जानकारी दी। बालक मिल जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
बाहर दतिया गेट निवासी विकास साहू का 16 वर्षीय पुत्र उमंग साहू भानी देवी गोयल इंटर कालेज में 11 वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार रात सात बजे वह ट्यूशन से लौटकर पड़ोस में रहने वाले दोस्त के घर गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। देर रात्रि घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों ने दोस्त के साथ ही रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया। पूरी रात परिजन उसकी खोजबीन करते रहे।
शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत भी की। इसी बीच बालक ने घर पर फोन कर कोटबेहटा में होने की जानकारी दी। बालक ने घर पहुंचकर बताया कि चार लोग उसे कार में डालकर ले गए थे। इसके बाद उसे बंद कमरे में रखा गया था। शाम उसे कोटबेहटा के पास छोड़कर भाग गए। कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि बालक से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।