फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jailer accused of murder was sent to jail

हत्या के आरोपी दारोगा को भेजा गया जेल

Thu, 06 Aug 2015 12:26 AM IST
ओरछा/झांसी/ ब्यूरो
ओरछा/झांसी/ ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार झांसी के पालीटेक्निक पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक दुबे को कोर्ट में पेश करने के बाद निवाड़ी जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त सर्विस रिवाल्वर मय कारतूस के बरामद कर ली है।
विज्ञापन

हत्या के समय प्रयोग में लाई गई बुलेट मोटर साइकिल के बारे में आरोपी दारोगा ने बताया कि यह बाइक इस समय उसके साथी ऋतुराज के पास है। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए पुलिस टीम भेज दी है। एसएसपी झांसी ने दीपक दुबे की गिरफ्तारी के पहले ही उन्हें निलंबित कर दिया था।  मालूम हो कि इस मामले में दो अन्य लोगों पर भी संदेह है पर पुलिस अब तक इन तक पहुंच नहीं सकी है। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द ही इस कांड के सभी आरोपियों को बेनकाब किया जाएगा। मालूम हो कि रविवार की रात पावर हाउस कालोनी निवासी महिला कांति झारखड़िया की गोली मारकर की गई हत्या के बाद से पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल ओरछा में ही डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


शक की सुई झांसी के एक और दारोगा पर
झांसी। ओरछा में गोली मारकर की गई महिला की हत्या के मामले में दारोगा दीपक दुबे की गिरफ्तारी के बाद इस कांड में झांसी का ही एक और दारोगा संदेह के घेरे में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ओरछा निवासी एक महिला जो कि मृतका की पड़ोसन है, ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाली कांति झारखड़िया की हत्या मेें न सिर्फ दीपक दुबे अकेला शामिल है, बल्कि इस वारदात के समय झांसी के ही थाने में तैनात एक अन्य दारोगा भी मौजूद था। प्रार्थना पत्र में महिला ने उक्त दारोगा के नाम का खुलासा करते हुए उसके निलंबन व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed