फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   incochment near bank of pahujh

पहूंज नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे

Thu, 15 Jun 2017 01:09 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 15 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
incochment near bank of pahujh
नदी - फोटो : demo pic
जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई पहूंज नदी के किनारे अवैध कब्जों की जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। नदी के डूब क्षेत्र में 23 मकान अवैध तरीके से बनाए गए हैं। इसमें एक स्कूल और एक बिल्डर का कार्यालय भी शामिल है।
विज्ञापन


जिला के प्रभारी मंत्री पिछले महीने झांसी आए थे। उन्होंने पहूंज नदी का निरीक्षण किया तो वहां देखा कि कई मकान नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बने हुए हैं। एक बिल्डर ने बाउंड्रीवाल भी बना ली थी। मंत्री के निरीक्षण के बाद आनन- फानन में जेडीए ने बाउंड्रीवाल तोड़ दी थी। इसके बाद गठित की गई जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर निगम व जेडीए के अफसरों की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की नाप जोख की। चार दिन तक चली नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अधिकतम 205 मीटर और न्यूनतम 135 मीटर तक की नापजोख के बाद 21 मकान, एक स्कूल व एक बिल्डर का कार्यालय नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चिह्नित किए गए। जेडीए द्वारा बनवाया गया धोबी घाट भी चिह्नित किया गया। इसकी सूची तैयार कर और पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। माना जा रहा है कि अब कार्रवाई के लिए प्रभारी मंत्री निर्णय लेंगे।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनी मैदान में घुमंतू परिवार रहते हैं। कुछ लोग ऐसे चिह्नित किए गए हैं जो इन परिवारों की महिलाओं से गलत काम करवाते हैं। इसमें कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है। यही नहीं, बालू खनन के नाम पर कुछ लोग सत्ताधारी दल के नेताओं पर दबाव बना रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने अवैध खनन रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
-----------

कार्रवाई शुरू
प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह योग दिवस 21 जून को झांसी आएंगे। इससे पहले कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर निगम ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके अलावा अन्य अवैध कब्जाधारकों को चिह्नित किया गया है। अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए दो लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed