{"_id":"b0dc17e2a8af65c44d8beedee273a0e1","slug":"if-wages-had-sought-to-kill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगी तो मिली मार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी मांगी तो मिली मार
झांसी/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मजदूरी मांगने पर एक युवक को कुछ लोगों ने जमकर पीटा और उसे लहूलुहान अवस्था में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने भी शिकायत नहीं सुनी। इस पर पीड़ित की मां ने एसएसपी की शरण ली और कार्रवाई करने की मांग उठाई।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हंसारी स्थित मोहल्ला टौरिया निवासी श्रीमती लीला पत्नी रमेश अहिरवार ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका लड़का मुनेश घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोग आए और मुनेश से काम पर चलने को कहा।
मुनेश ने काम पर जाने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि अभी तक उसके पिछले साढ़े चार हजार रुपये मजदूरी बकाया है। पहले उसका हिसाब करो, फिर काम पर चलेगा। इस पर विपक्षी उसे हिसाब करने की बात कहते हुए अपने साथ जबरन ले गए।
विज्ञापन
मुनेश उनके साथ गया तो वहां विपक्षियों ने उस पर लाठी व लात-घूंसों से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हमलावरों ने उसे रक्त रंजित अवस्था में घर पर लाकर फेंक दिया और धमकाया कि यदि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार दिया जाएगा।
पीड़ित की माता लीला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना की सूचना प्रेमनगर थाना पुलिस को दी गई, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा निवासी कैलाश ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मकान निर्माण का ठेका लेता है।
पिछले दिनों नई बस्ती निवासी एक युवक से उसने 56 हजार रुपये में ठेका लिया था। विपक्षी ने उसे कुछ पेमेंट कर दिया, मगर अब 35 हजार रुपये देने से इंकार कर रहा है। रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से अपने रुपये दिलाने व विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।