फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   husband killed her wife she have fast for him

जिसकी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत, उसी ने दी मौत

Sat, 27 Oct 2018 11:07 PM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 27 Oct 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
husband killed her wife she have fast for him
murder - फोटो : demo
 जिस पति की लंबी आयु की कामना के साथ करवाचौथ का निर्जल व्रत धारण किया था, उसी ने बेरहमी से हत्या कर मौत की नींद सुला दिया। जिसको भी इस घटना के बारे में जानकारी हुई, उसी का मन चीत्कार उठा।
विज्ञापन

नौ साल पहले सुरेश कुशवाहा व रूबी विवाह बंधन में बंधे थे। इसके बाद रूबी ने एक पुत्री व पुत्र को जन्म दिया। परिजनों के अच्छे व्यवहार को देखकर रूबी के पिता महेश ने अपनी छोटी पुत्री का विवाह भी सुरेश के छोटे भाई के साथ कर दिया। इसके बाद दोनों बहनें एक साथ ससुराल में रहने लगीं। पति सुरेश हलवाई का काम करता था। कुछ समय तो उसने काम किया, लेकिन इसके बाद उसने काम करना बंद कर दिया था। जिसे लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से सुरेश का मानसिक संतुलन सही नहीं था। वह शराब भी पीने लगा था।
विज्ञापन

शनिवार को करवाचौथ पर रूबी ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था। दोपहर को बहन के साथ ब्यूटी पॉर्लर तैयार होकर आई थी और हाथों में मेहंदी रचाई थी। घर आकर रूबी पूजा की सामग्री जुटाने लगी। इसके बाद उसे रात का खाना बनाना था। रूबी इसकी तैयारी में जुटी थी, तभी सुरेश हाथ में गेंती लेकर कमरे में पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। आवाज सुनकर उसकी बहन बेटी दहशत में आ गई। उसने तुरंत मोबाइल पर तलैया मुहल्ले में रहने वाले पिता महेश को सूचना दी। पिता के आने से पहले ही सुरेश उसे मौत की नींद सुला चुका था। पिता ने घर पहुंचकर छोटी पुत्री से जानकारी ली। आवाज सुनकर सुरेश का भाई व पड़ोसी भी आ गए। सभी ने आकर सुरेश को पकड़ लिया। हिरासत में लेने के बाद कोतवाल ने बताया कि पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसका इलाज चल रहा था। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed