फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Highway robbers, holding hands idol thieves were

हाईवे के लुटेरे पकड़े, मूर्ति चोर भी लगा हाथ

Sun, 14 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Sun, 14 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Highway robbers, holding hands idol thieves were
हाईवे के लुटेरे पकड़े, मूर्ति चोर भी लगा हाथ - फोटो : demo pic
चोर, लुटेरे और डकैत एक के बाद एक बड़ी वारदातें कर पुलिस को सीधी चुनौती दे रहे हैं और पुलिस छुटभैये बदमाशों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रही है। इन बदमाशों पर छोटी-बड़ी, झूठी-सच्ची वारदातों को मढ़ कर उन्हें जेल भेज रही है। शायद यही कारण है कि क्राइम का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। कई बड़ी वारदातों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन


झांसी। शनिवार को पुलिस ने हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूट का माल बरामद हुआ है। उन्होंने लूट की कई वारदातें कबूल की हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव व स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने एसआर कालेज के सामने पहाड़ी के नीचे बने एक पुराने होटल के कमरे में पांच-छह बदमाशों को दबोचा।
विज्ञापन


यह बदमाश हाइवे पर रॉपी लगाकर वाहनों को लूटने की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाशों में पाडरी डेरा सीपरी बाजार निवासी बाबा कबूतरा, बॉबी, ऐश कुमार, आकाश कबूतरा व संदीप शामिल हैं। उनके पास से दो बाइक, 20 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, आठ चांदी के सिक्के, दो तमंचे, चार कारतूस, दो छुरी, दो कुल्हाड़ी, हॉकी व लूटी गई चेक बुक बरामद हुई है। लुटेरों ने बताया कि वह हाइवे पर रॉपी लगाकर गाड़ियों को पंचर करके लूटपाट करते थे। वह किसी बस को पंचर करके सवारियों को लूटने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों को दिया अंजाम
- 16 जून को रक्सा के सिकंदरा तिराहा के पास पूर्व फौजी प्रदीप कुमार जैन से कार लूटी।
- 21 जुलाई को बूढ़ा पुल के पास पहिया पंचर करके दो ट्रकों के ड्राइवरों से लूटपाट की।
- 22 जुलाई को गुरसराय के मोदी चौराहा से कटरा कुआं के पास व्यापारी को लूटा।

चोर तो मिला, पर मूर्तियों का पता नहीं
झांसी। पुलिस ने रामजानकी मंदिरों से अष्टधातु की प्रतिमाएं चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश को पकड़ने का दावा किया, लेकिन मूर्तियां बरामद नहीं हो सकी। पुलिस मूर्तियां बरामद करने के लिए उनके ठिकानों पर छापे मार रही है।

28 अप्रैल को श्याम चौपड़ा और 14 जून को बड़ागांव गेट अंदर साहू समाज के प्राचीन रामजानकी मंदिरों से बदमाश प्राचीन अष्टधातु की मूर्तियां चुराकर ले गए थे। पुलिस सूत्र बताते हैं कि शनिवार को पुलिस टीम ने एक मूर्ति चोर को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपने गिरोह के बदमाशों के बारे में जानकारियां दी। इसके बाद पुलिस ने अन्य बदमाशों और मूर्तियों की बरामदगी के लिए छापे मारे। देर रात तक समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टीम छापे मार रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed