{"_id":"da15ae6df0179d3b6078f0971e7d945b","slug":"her-husband-died-after-consuming-poison-fire-caused-by-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने जहर खाकर दम तोड़ा, पत्नी ने लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने जहर खाकर दम तोड़ा, पत्नी ने लगाई आग
झांसी/ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली थानांतर्गत दतिया गेट बाहर रविवार को पत्नी से हुई कहासुनी के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तब तक पत्नी ने आग लगा ली। उसे भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पति ने दम तोड़ दिया।
दतिया गेट बाहर निवासी बिहारी कुशवाहा के पुत्र विवेक कुशवाहा (26) का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व पुलिया नंबर नौ कछियाना निवासी रीना उर्फ रानी पुत्री मनोज कुशवाहा के साथ हुआ। परिजनों ने बताया कि रविवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि एक-दूसरे को मरने की धमकी देने लगे। इस बीच मौक ा पाकर विवेक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज दौड़े। तब तक घर में रीना ने आग लगा ली। उसकी चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाई और उसे भी लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया वहीं, जली रीना की हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।