{"_id":"6ab8e8193efe7f2905c30588ed9f909d","slug":"fell-from-the-bike-sliding-scoundrel-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से गिरे बदमाश, एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक फिसलने से गिरे बदमाश, एक को दबोचा
ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शिक्षिका के गले से सोने की जंजीर व पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश डिवाइडर पर बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने एक को मय बाइक दबोच लिया। जबकि, दूसरा जंजीर व पर्स लेकर भाग निकला।
बाहर खंडेराव गेट नवाबाद निवासी मनोज कुमार शर्मा की पत्नी संगीता शर्मा मिस्वा कालेज सर सैयद प्रेमनगर में पढ़ाती हैं। प्रतिदिन की भांति मनोज पत्नी को सुबह करीब आठ बजे बाइक से कालेज छोड़ने जा रहे थे। डबल मजार के पास ब्रेकर होने की वजह से मनोज ने बाइक धीमी की, तभी पीछे से बिना नंबर की अपाचे लेकर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर संगीता के गले से सोने की चेन और पर्स छीन लिया।
बदमाश तेजी से भागे, मगर डिवाइडर पर बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। वहीं, संगीता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ कर एक को दबोच लिया, लेकिन दूसरा भाग निकला। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने भागे घायल बदमाश की तलाश मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में की, मगर सफलता नहीं मिली। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम उमेश उर्फ अतुल गोस्वामी पुत्र नारायण दास निवासी रानी लक्ष्मी नगर रेलवे कालोनी प्रेमनगर बताया। वहीं साथी का नाम धीरज सोनी उर्फ मोगली निवासी मसीहागंज सीपरी बाजार बताया है।
चेन तोड़ने में नाकाम बदमाशों ने गिराया, घायल
झांसी। सोने की जंजीर तोड़ने में नाकाम बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटर पर बैठी महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। पति ने घायल पत्नी का उपचार कराकर पुलिस से शिकायत की है।
ग्रास लैंड के कृषि वैज्ञानिक आरपी द्विवेदी पीतांबरा एंक्लेव पठौरिया में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की शाम को वह पत्नी रंजना द्विवेदी (42) के साथ स्कूटर से बीकेडी कालेज के पास किसी काम से गए थे। रात करीब आठ बजे घर से लौटते समय जैसे ही वह बंसल कालोनी के सामने पहुंचे, वैसे ही पीछे से आई बाइक में सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ने की कोशिश की, मगर पत्नी ने जंजीर पकड़ ली।
जिससे असफल हुए बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे रंजना गिरकर घायल हो गईं। आरपी द्विवेदी ने लोगों की मदद से पत्नी को अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि रंजना के हाथ, पैर, कंधे और कोहनी में गहरी चोट लगी है।