{"_id":"5e4e2d158ebc3ef2d539d3f6","slug":"farmer-corpse-found-hanging-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: नीम के पेड़ से लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी: नीम के पेड़ से लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 20 Feb 2020 12:51 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, उमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, उमर उजाला, झांसी
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में गुरुवार सुबह पेड़ पर एक किसान का शव लटकता देख सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान तालबेहट स्थित पूराखुर्द निवासी मोनू के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों के उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोनू की हत्या कर पेड़ पर लाश लटका दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह उन्होंने मोनू का शव लटका देखा तो घबरा गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस मामले में सीओ तालबेहट देवेंद्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन