फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dumpar in front of Bargaon police station

बड़ागांव थाने के सामने भिड़े डंपर

Fri, 23 Jun 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dumpar in front of Bargaon police station
dumper - फोटो : demo
बड़ागांव।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम कस्बा में हाइवे पर थाने के सामने दो डंपरों की सीधी भिड़ंत हो गई। पीछे से आकर एक पिकअप भी उनमें से एक में भिड़ गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ट्रक में फंसे ड्राइवर को एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। इस दौरान वहां जाम लगा रहा। हाइवे पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से एक ही पटरी से दोनों ओर के वाहन निकाले जा रहे थे।
झांसी-कानपुर हाइवे पर बृहस्पतिवार को मरम्मत का काम चल रहा था। इस वजह से हाइवे की एक ओर की सड़क बंद करके एक ही सड़क से दोनों ओर के वाहन निकाले जा रहे थे। शाम के समय थाने के ठीक सामने झांसी की ओर से आ रहे डंपर यूपी 93 एटी 7921 में कानपुर की तरफ  से आ रहे डंपर यूपी 93 ई 5230 की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान कानपुर की ओर से ही आ रही पिकअप यूपी 94 टी 3680 भी डंपर में भिड़ गई। हादसे में तीनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गया। डंपर यूपी 93 एटी 7921 का ड्राइवर भीम सिंह यादव निवासी मवई वाहन में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष केके पांडेय ने दो जेसीबी मशीन मंगवाकर डंपर में फंसे ड्राइवर को निकलवाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक हाइवे पर जाम लगा रहा।

अन्य घायलों में दूसरे डंपर के ड्राइवर ठाकुरदास, नम्रता यादव (17) निवासी जालौन, पिकअप ड्राइवर यूनिस खान उसके सहयोगी सलमान को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। इनमें से ठाकुर दास को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed