फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cut the neck of the young man found the body on railway tracks

रेल पटरियों पर युवक की गर्दन कटी लाश मिली

Sun, 12 Jul 2015 11:57 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के आखिर में प्वाइंट नंबर 485 पर शुक्रवार रात पुलिस को गर्दन कटी युवक की लाश मिली। पुलिस के अनुसार युवक ने पटरी पर गर्दन रखकर आत्महत्या की है। मृतक की जेब से मिली सिम के आधार पर शव अलीगढ़ से गायब युवक का हो सकता है।
विज्ञापन

जीआरपी को  शुक्रवार की रात करीब 10-11 बजे प्लेटफार्म के आखिर में बने प्वाइंट पर करीब 25 वर्षीय युवक का सिर व धड़ अलग-अलग पड़े मिले। शव की शिनाख्त का प्रयास करने के दौरान मृतक की जेब से पुलिस को मोबाइल सिम बरामद हुई। पुलिस ने सिम में सेव नंबरों पर संपर्क किया तो लोगों ने हुलिया के हिसाब से शव अलीगढ़ के क्वार्सी थानांतर्गत नीरज कालोनी निवासी एक युवक का होने के बारे में बताया। पुलिस ने जब कालोनी निवासी आरके सक्सेना से संपर्क किया तो उन्होंने मृतक का हुलिया पुत्र जैसा होने की बात स्वीकारी। बताया कि उनका पुत्र पिछले दिनों से लापता है। अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में पुत्र की गुमशुदगी भी दर्ज है। सूचना के आधार पर आरके सक्सेना अलीगढ़ से झांसी के लिए चल दिए हैं। सोमवार सुबह तक झांसी आकर शव देखने के बाद ही वह कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed