फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Created a stir in the kidnapping of the student hostel

हास्टल से छात्र के अपहरण से मचा हड़कंप

Mon, 30 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Created a stir in the kidnapping of the student hostel
kiddnaping, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत वीरांगना नगर स्थित एक हास्टल में रह रहे छात्र को मारपीट कर अगवा करने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच में जुटी पुलिस को दोपहर में दोस्तों के साथ ओरछा घूमने जाने की जानकारी मिलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन


वीरांगना नगर स्थित मधु कुंज हास्टल में रहने वाले सादाब खान ने पुलिस को सूचना दी कि उसका रूम पार्टनर मोहम्मद सारिक है। रविवार की सुबह उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे मिलने के लिए बाहर बुलाया। जैसे ही वह मिलने के लिए हास्टल से बाहर निकला वैसे ही आठ-10 लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं, जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं। काफी देर होने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया है। सूचना मिलने से थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने हास्टल पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देख गायब छात्र के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया, जिसका हास्टल के पास ही स्विच ऑफ होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश के दौरान पुलिस के हाथ एक मोबाइल नंबर लगा। जब पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि करीब 11.10 बजे मो. सारिक ने उससे मौजमस्ती करने के लिए ओरछा चलने की बात कही थी।


इसके बाद उक्त युवक ने भी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। दोपहर में पुलिस को कई लोगों से पूछताछ करने पर जब पुख्ता तरीके से पता चला कि उक्त छात्र ओरछा गया है, तब पुलिस ने राहत की सांस ली। सादाब ने बताया कि देर शाम को उसका रूम पार्टनर लौटकर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed