फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike robbers arrested two crooks

बाइक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike robbers arrested two crooks
झांसी। रक्सा में तमंचा के बल पर लूटी गई बाइक के साथ दो लुटेरों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से दो तमंचे व आठ कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि 11 दिसंबर को रक्सा के सिजवाहा में दो बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर गांव पुनावली निवासी संतोष कुमार व उसके साथी भारत से बाइक, मोबाइल फोन, पर्स व बैग लूट लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को रक्सा थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह यादव व स्वॉट टीम प्रभारी को सूचना मिली कि बबीना की ओर से लुटेरों का गैंग सिजवाहा की तरफ आ रहा है। वह रक्सा में लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर उन्होंने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजेश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी गांव गुजर्रा खुर्द थाना ओरछा टीकमगढ़ व रामवीर गुर्जर उर्फ राहुल उर्फ रेवड़ी पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव खोड़न सीपरी बाजार बताया। तलाशी लेने पर राजेश से तमंचा व पांच कारतूस व रामवीर से लूटी गई बाइक के अलावा तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए।

दोनों ने उप्र. व मप्र. में दर्जनभर लूट की वारदात करनी कबूली हैं। उनकी निशानदेही पर लूटा हुआ बैग, टिफिन व जरूरी कागजात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed