{"_id":"5939a4d54f1c1b831c9ca80c","slug":"bike-rider-robbers-loot-female-mangalsutra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
thief, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी।
कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों का आतंक जारी है। बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने दतिया गेट फिल्टर रोड पर महिला सुनीता देवी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़े पर बदमाश हाथ नहीं आए। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस चौकी में लूट की रिपोर्ट लिखने के लिए अर्जी दी गई, पर कुछ नहीं हुआ। खास बात यह कि कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्रा को घटना की जानकारी ही नहीं है।
कोतवाली क्षेत्र के थापक बाग निवासी गार्ड दशरथ अपनी पत्नी प्रेमवती और बेटी सुनीता देवी के साथ बुधवार की रात लगभग आठ बजे बड़ा बाजार से घर लौट रहे थे। दतिया गेट फिल्टर रोड पर पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाश तेजी से आए और सुनीता के गले पर छपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। दशरथ ने शोर मचाया तो आसपास के राहगीर उधर दौड़े। लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। लूट की सूचना पर डायल 100 पुलिस की टीम और सिद्धेश्वर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की आसपास क्षेत्र में तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को यह समझा कर घर भेज दिया कि मंगलसूत्र बरामद किया जाएगा। लुटेरों को पकड़ा जाएगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह तक दशरथ से संपर्क नहीं किया तो वह खुद पुलिस चौकी पहुंच गए। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन रात तक पुलिस सक्रिय नहीं हुई।
गौरतलब है कि कोतवाली इलाके में इसके पहले चेन लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले न्यू रोड के निकट झरना गेट मार्ग पर बदमाशों ने सुधा अग्रवाल की सोने की चेन छीन ले गए थे। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अमर उजाला ने इसे मुद्दा बनाया तो पुलिस सक्रिय हुई और चेन भी बरामद हो गई थी। लुटेरे भी पकड़े गए थे। पुलिस की ढिलाई का सबूत है कि बुधवार को फिर लूट हो गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी ही नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ए.के. शुक्ला का कहना है कि वह कोतवाली पुलिस से जानकारी लेंगे। घटना हुई है तो रिपोर्ट भी दर्ज होगी और लुटेरे भी पकड़े जाएंगे।