{"_id":"e3e5f12ac5c336d049160456bd9e490a","slug":"bike-from-the-train-station-scotty-theft-lost-luggage-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से बाइक, स्कूटी चोरी, ट्रेन से सामान गायब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन से बाइक, स्कूटी चोरी, ट्रेन से सामान गायब
ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन हो या ट्रेन, सभी जगह यात्रियों के लिए असुरक्षित हैं। यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्टेशन परिसर में भी चोर सक्रिय हैं। शुक्रवार को परिसर से दो यात्रियों की गाड़ी चोरी हो गईं। जबकि, ट्रेन से यात्री का चोरों ने सामान उड़ा दिया।
सरकार ट्रेन का किराया व रेलवे की अन्य सेवाएं तो लगातार महंगी कर रही है, परंतु रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आया है। ट्रेनों में यात्री चोरों का शिकार बन रहे हैं। सोमवार को थाना प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी नागपुर से झांसी आ रहे थे। वह गाड़ी संख्या 12625 जीटी एक्सप्रेस के कोच एस-6 की बर्थ 43 पर सवार थे।
पास में उन्होंने अपना ट्राली बैग रखा हुआ था। बीना व ललितपुर के बीच चोरों ने चलती ट्रेन में उनका बैग गायब कर दिया। झांसी आकर इसकी सूचना उन्होंने जीआरपी को दी।
विज्ञापन
वहीं, थाना कोतवाली के खजूर बाग निवासी कमला देवी बुधवार को अपनी स्कूटी (यूपी 93 एएन 1215) स्टेशन परिसर में खड़ी कर पूछताछ कार्यालय गईं थीं। बाहर आने पर गाड़ी गायब मिली।
इसी प्रकार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रानी लक्ष्मीनगर निवासी अभिनव कनौजिया अपनी मोटरसाइकिल (यूपी 93 एएन 4803) स्टेशन परिसर में खड़ी कर रिश्तेदारों को ट्रेन में छोड़ने गए थे। वापस लौटने पर उन्हें भी गाड़ी नहीं मिली। काफी तलाश के बाद गाड़ियां न मिलने पर सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।