फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Beating murder of Employment servant

रोजगार सेविका की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 29 Aug 2015 11:32 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
ग्राम कैरोखर में रोजगार सेविका की पांच लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने थाने में तैनात एक सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम कैरोखर निवासी दृगपाल सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी कस्तूरी देवी (33) ग्राम पंचायत की रोजगार सेविका थी। वह शनिवार सुबह अपने जानवरों को चारा खिला रही थी। उसी समय कैरोखर निवासी रवींद्र उर्फ छोटू, दीवान पुत्रगण मकुंदी लाल,  बोदेलाल व बाबूलाल एवं थाना ककरबई में तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार यादव वहां आए और कस्तूरी देवी के साथ मारपीट करने लगे। वह अपने बचाव के लिए भाग कर घर के अंदर आई तो सभी आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस आए और पीट -पीट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने कस्तूरी को मार कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात दिनेश सिंह, एसडीएम गरौठा श्रीराम यादव, सीओ अविनाश गौतम, तहसीलदार बीपी पटेल, थानाध्यक्ष ककरबई संतप्रकाश पटेल मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए सीओ ने आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर बुला लिया। एसपी देहात ने इस मामले में आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ ने बताया कि दर्ज मामले की जांच थानाध्यक्ष द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed