{"_id":"579274f14f1c1b1458c4bfb8","slug":"beaten-in-laws-familay-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों की पिटाई, जहर खाया, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों की पिटाई, जहर खाया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
suicide, jhansi hindi news
- फोटो : demo
झांसी। दो लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। एक मामले में खिरक पट्टी भट्टागांव में पत्नी से विवाद होने पर आए ससुरालियों ने मारपीट कर अपमानित किया। इससे क्षुब्ध होकर घर से निकले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट सदर बाजार थाने में दर्ज करा दी गई है।
वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते जहर खाकर जान दे दी।
ईसाई टोला निवासी रवि कुशवाहा ने बताया कि खिरक पट्टी निवासी जितेंद्र कुशवाहा (32) उसके मामा है। उनकी बृहस्पतिवार को पत्नी बबली से विवाद हो गया। उसने फोन करने पर सैयर गेट कोतवाली से मायके के लोगों को बुला लिया, जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए जितेंद्र से मारपीट की। इसके बाद वह घर से चला गया। दोपहर दो बजे उसके पास फोन आया कि मामा मेडिकल कालेज में भर्ती हैं।
इसकी सूचना पर परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। मृतक की मां बेनी बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पुत्र बहू बबली, सैयर गेट अंदर कोतवाली निवासी गजेंद्र, प्रभा व गौरव ने जितेंद्र के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज कर अपमानित किया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, उन्नाव बालाजी निवासी आनंद शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय छोटा भाई अखिलेश शर्मा (42) घर पर बैठा था। कुछ देर बाद उसने जेब से डिब्बी निकाली और जहर खा लिया। यह देख मां ने हाथ से डिब्बी छीनी जब तक जहर गले से उतर गया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज लेकर आए, जहां रात को मौत हो गई।