फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Badrinath danced with their Dulhania

बद्रीनाथ के संग नाची उसकी दुल्हनियां

Fri, 16 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Fri, 16 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Badrinath danced with their Dulhania
बद्रीनाथ के संग नाची उसकी दुल्हनियां - फोटो : demo pic
धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां के एक गाने की शूटिंग बृहस्पतिवार को सुकवां-डुकवां बांध पर हुई। फिल्म में बद्रीनाथ का किरदार निभा रहे वरुण धवन ने हीरोइन आलिया भट्ट के साथ यहां डांस किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने के कारण लोग उनकी झलक भी नहीं देख सके।
विज्ञापन


फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां की शूटिंग बुधवार को रानी लक्ष्मी बाई के किले में हुई थी। बृहस्पतिवार को फिल्म की यूनिट बबीना क्षेत्र के सुकवां-डुकवां बांध पर पहुंची। प्राकृतिक सौंदर्य से भरे बांध के पास फिल्म का एक गाना फिल्माया गया। जिस स्थान पर शूटिंग हो रही थी, उससे दो सौ मीटर पहले तक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। बांध पर शूटिंग की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सभी के मन में चाह थी कि सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले इन खूबसूरत चेहरों केा आमने-सामने देख सकें, लेकिन उनकी यह मंशा पूरी नहीं हो सकी।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण कोई शूटिंग देखने नहीं जा सका। पुलिस व पीएसी का पहरा इतना कड़ा था कि लोगों को अपने चहेते कलाकारों की झलक देखे बिना ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed