{"_id":"226f61133da1dda6e2d83bff38f7c20f","slug":"b-tech-student-who-was-denied-a-job-at-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी न मिलने पर बीटेक छात्र ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी न मिलने पर बीटेक छात्र ने की थी खुदकुशी
झांसी / ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के आखिरी प्वाइंट पर गर्दन कटी मिली लाश की सोमवार को शिनाख्त हो गई। शव अलीगढ़ के क्वार्सी थानांतर्गत इंजीनियरिंग कालोनी निवासी विकास कुमार का निकला। वह बीटेक की डिग्री के बावजूद रोजगार नहीं मिलने से दुखी था। 24 अप्रैल को घर से गायब हो गया, जिसकी दो दिन बाद थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
उल्लेखनीय है कि जीआरपी को विगत दिनों रात करीब 11 बजे प्लेटफार्म के प्वाइंट नंबर 485 के पास एक युवक का सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले। उसकी जेब से एक मोबाइल सिम मिली, जिसमें सेव नंबरों पर पुलिस ने संपर्क किया तो परिजनों ने हुलिया पहचानने की बात कही। सोमवार को अलीगढ़ से आए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर शव की शिनाख्त की। अलीगढ़ की इंजीनियरिंग कालोनी निवासी एचपी सक्सेना ने बताया कि शव उनके पुत्र विकास कुमार का है। वह पढ़ाई में होनहार था, हाल में ही बीटेक कंप्लीट किया था। रोजगार नहीं मिलने से कुछ समय से तनाव में था। 24 अप्रैल 2014 को वह लापता हो गया। तलाशने पर भी कोई सुराग नहीं मिला तो क्वार्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार को जब पुलिस ने संपर्क किया तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई। चूंकि बेटा बीटेक किए था, इसलिए आत्मघाती कदम उठाने की कतई उम्मीद नहीं थी।
वहीं, पुलिस का कहना है कि पटरी पर सिर धड़ से अलग मिलने से स्पष्ट है कि उसने ट्रेन के आने पर पटरी पर सिर रख दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।