{"_id":"5a09ef714f1c1bca678bb34f","slug":"accident-bike-sbar-ki-moot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर बरल गांव के पास बाइक सवार तीन युवक लोडर से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
थाना माेंठ के ग्राम चेलरा में रहने वाले राजेश अहिरवार का 18 वर्षीय पुत्र संजू सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर घर का सामान लेने हाइवे स्थित एक दुकान पर गया था। उसके साथ बाइक पर पड़ोस के रहने वाले रवींद्र व शैलेंद्र भी सवार थे। अभी दुकान से निकलकर दोनों हाइवे पर पहुंचे ही थे, तभी बाइक लोडर से टकराई। मौके पर ही संजूू की मौत हो गई। रवींद्र व शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनाें घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, थाना टोड़ीफतेहपुर के रहने वाले 40 वर्षीय सुनील सुबह बाइक पर सवार होकर मऊरानीपुर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।