फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम -ऑयल कारोबारी के साथ ठगी, 92 हजार का थमाया चेक-Dehat

क्राइम -ऑयल कारोबारी के साथ ठगी, 92 हजार का थमाया चेक-Dehat

Thu, 24 Jan 2019 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
क्राइम -ऑयल कारोबारी के साथ ठगी, 92 हजार का थमाया चेक-Dehat

विज्ञापन

ऑयल कारोबारी के साथ ठगी
झांसी। रेलवे में ऑयल सप्लाई किए जाने के नाम पर एक ठग ने जीवनशाह तिराहा पर स्थित एक कारोबारी को ठग लिया। उसने झांसा देकर 92 हजार का माल मंगा लिया और बदले में चेक दे दी। बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। इसके बाद कारोबारी को ठगे जाने की जानकारी हुई। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
बाबूलाल कारखाना के पास रहने वाले मनीष अग्रवाल की जीवनशाह तिराहा के पास ऑयल की दुकान है। वह एक कंपनी को ऑयल सप्लाई करते हैं। 9 जनवरी की सुबह वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और बताया कि रेलवे में ऑयल की सप्लाई की जानी है। उसने बातों में मनीष को इस तरह फंसाया कि वह आश्वस्त हो गए। रेट लेने के बाद वह चला गया। 12 जनवरी की रात उसने 20 पेटी और एक बाल्टी ऑयल का ऑर्डर दिया। इसे मोंठ स्थित एक बेयर हाउस में भेजने को कहा गया। ऑर्डर बुक कर वह वहां से चला गया।
विज्ञापन

मनीष ने तिपहिया वाहन में माल भरकर मोंठ भेज दिया। वहां माल लेकर 92 हजार रुपये का चेक भी दे दिया। चेक में 14 जनवरी की तिथि अंकित थी। 15 जनवरी को मनीष ने बैंक में चेक लगाया। 21 जनवरी को पता चला कि चेक बाउंस हो गया है। शक होने पर उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी ली, जहां पता चला कि उक्त चेक का खाता पहले से ही बंद है। इसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति के नंबर पर भी संपर्क साधा, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। पता चला है कि ठग शहर के अन्य कारोबारियों को भी चूना लगाकर फरार हो गया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने अब तक रिपोट भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed