{"_id":"5c8c0138bdec2213f6782e50","slug":"81552679224-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी रोडवेज के नाम पर अवैध वसूली-Lalitpur","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमपी रोडवेज के नाम पर अवैध वसूली-Lalitpur
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी रोडवेेज के नाम पर अवैध वसूली
झांसी। बस स्टैंड पर मध्य प्रदेश रोडवेज में अवैध बुकिंग कर वसूली की शिकायत मंडलायुक्त से की गई। जिस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पूर्व परिचालक द्वारका प्रसाद गुप्ता समेत कईयोें ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर बताया कि बस स्टैंड पर नगर निगम ने मध्य प्रदेश रोडवेज को बुकिंग कार्यालय किराए पर दिया था, लेकिन करीब दस साल पहले मध्य प्रदेश रोडवेज बंद हो चुकी है। जिसके चलते कुछ कर्मचारी प्राइवेट वाहनों में ग्वालियर, छतरपुर, रीवा, पन्ना की अवैध बुकिंग कर जमकर वसूली कर रहे हैं। बताया गया है कि रात दिन में करीब चालीस गाड़ियां निकलती हैं। शिकायती पत्र में बताया गया कि कार्यालय बंद हो जाने के बाद भी अवैध कब्जा खाली नहीं हो सका जिससे बुकिंग लगातार जारी है। इस मौके पर रघुवीर प्रसाद समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।