{"_id":"5c6db9a9bdec220a742db8d7","slug":"61550694825-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार आरोपियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी-City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार आरोपियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी
झांसी। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी के फर्जी हस्ताक्षर कर पेट्रोल पंप लाइसेंस का नवीनीकरण करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके। इस मामले में पुलिस जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अनूप तिवारी और लिपिक अमित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
थाना सीपरी बाजार स्थित करारी रोड पर ग्रासलैंड के पास सिंह कैरियर फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के लाइसेंस नवीनीकरण मामले में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लाइसेंस का नवीनीकरण करने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अनूप तिवारी फंस गए थे। डीएम ने डीएसओ समेत विभाग के लिपिक अमित श्रीवास्तव को पुलिस के हवाले कर दिया था। जिलाधिकारी की तहरीर के बाद डीएसओ, लिपिक समेत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार और पेट्रोल पंप के पार्टनर राजेंद्र सिंह चावला के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज कर डीएसओ अनूप तिवारी, लिपिक अमित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, फरार चल रहे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार व पार्टनर राजेंद्र सिंह चावला अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके। हालांकि, इलाहाबाद लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने दबिश भी दे चुकी है। बताया गया है कि जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर मामले में फरार आरोपी राजेंद्र सिंह चावला का भी पूरा हाथ है। जिसके पकड़े जाने के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस के हाथ लगेंगी। मामला सीधे जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से जुड़ा है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।