{"_id":"5cc0d07dbdec225f52093e6b","slug":"51556140157-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने वाले सिपाही को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फायरिंग करने वाले सिपाही को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग करने वाले सिपाही को भेजा जेल
झांसी। रविवार को मऊरानीपुर क्षेत्र में फायरिंग करने वाले सिपाही को जेल भेज दिया गया है। आरोपी सिपाही कन्नौज पुलिस लाइन में तैनात है। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंप दी गई है।
कन्नौज पुलिस लाइन में तैनात रानीपुर स्थित लुहरगांव निवासी सिपाही रामकृपाल शनिवार की रात चुनाव ड्यूटी छोड़कर व सरकारी राइफल लेकर अपने घर लुहरगांव आया था। रविवार दोपहर एक बजे उसने पंचायत भवन में जाकर कई राउंड फायरिंग कर दी थी। किसी तरह उसे पकड़ा गया था। आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है। मामले की रिपोर्ट थानावार तैयार कर डीआईजी, एसएसपी समेत अधिकारियों को भेजी गई है। मामले की पड़ताल अधिकारियों द्वारा की जा रही है कि आखिर सिपाही ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। एसपी देेहात राहुल मिठास ने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट कन्नौज भेजी जाएगी। मामले की जांच भी की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने कितने राउंड फायर किए थे।
सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
चुनाव से पहले इस तरह के प्रकरण ने अधिकारियों के माथे पर बल ला दिए हैं। मतदान की तिथि करीब है, ऐसे में हर पुलिसकर्मी राइफल व अन्य हथियारों से लैैस होंगे। उक्त घटना के बाद अधिकारियोें ने अपने स्तर पर अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।