फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम: अंतराराज्यीय राज्य गिरोह के तीन बदमाश पकड़े-City

क्राइम: अंतराराज्यीय राज्य गिरोह के तीन बदमाश पकड़े-City

Thu, 25 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: अंतराराज्यीय राज्य गिरोह के तीन बदमाश पकड़े-City
कार चुराने में माहिर तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन

झांसी। पुलिस ने बुधवार को छोटे-बड़े वाहन चुराने में माहिर अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ लिया। यह बदमाश पिछले चार महीने से प्रेमनगर में किराए के घर में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने चोरी की तीन महंगी कारें, दो बाइक, पिस्टल व अन्य उपकरण बरामद कर लिए हैं।
कोतवाली, सीपरी बाजार पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन वाहन चोर पकड़ लिए। उनके पास से चोरी की तीन महंगी कारें, दो बाइक, एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए। साथ ही कार चोरी करने में काम आने वाले एक लॉक डिकोडिंग मशीन, नई चाबियां व ड्रिल मशीन बरामद की। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम ग्वालियर निवासी रिंकू वाल्मीकि, सोनू यादव व मुरैना निवासी कपिल गुप्ता बताया। तीनों बदमाश प्रेमनगर में किराए के मकान में रह रहे थे। बुधवार को पुलिस लाइन में गिरोह का खुलासा करते हुए एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बदमाश पिछले चार महीने से प्रेमनगर क्षेत्र में किराए से रह रहे थे। तीनों कार चुराने में तकनीकी रूप से दक्ष हैं। अभी तक वे झांसी शहर से पांच कारें चुरा चुके हैं। बरामद कारों में एक झांसी से चुराई थी। यह गिरोह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व उड़ीसा में सक्रिय रहता है। बदमाशों को खुद नहीं मालूम कि उन्होंने कहां-कहां से कितनी गाड़ियां चुराई हैं। महंगी कारों को वे एक से डेढ़ लाख रुपये में बेच देते हैं।
विज्ञापन

यह भी जानिए
इस गिरोह के सदस्यों को किसी भी कंपनी को वाहन चुराने में 15 से 20 मिनट का समय लगता है, जिसमें वह हाईटेक इलेक्ट्रानिक डिवाइस एवं उपकरणों का प्रयोग करते हैं। गिरोह के कई सदस्य वाहन चोरी में पकड़े जाने के बाद जेल में हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है। गाड़ी चुराने के बाद भाड़े के कैरियर का प्रयोग करते हैं, जो तय समय में निश्चित स्थान पर गाड़ी पहुंचाता है। गाड़ियों को दूरदराज के राज्यों में बेचा जाता है, जिससे उनकी बरामदगी कठिन हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे शामिल
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल व स्वाट टीम प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी, सीपरी थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा, सर्वलांस व यातायात प्रभारी विजय कुमार पांडेय, एसआई जितेंद्र तख्हर सिंह, राजीव सिंह, बृजमोहन, सर्वेश कुमार, रविंद्र कटियार, दुर्गेश चौहान, अजमत उल्ला व सत्यपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed