फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हेलमेट पहनना शान के खिलाफ समझते युवा-City

हेलमेट पहनना शान के खिलाफ समझते युवा-City

Sun, 18 Feb 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट पहनना शान के खिलाफ समझते युवा-City
अमर उजाला अभियान
विज्ञापन

-------------------
फोटो
-----
जान हथेली पे, हेलमेट घर पर रखकर चल रहे
चालान हो है, लेकिन परवाह नहीं युवाओं, स्टाइल न बिगड़े, इसकी चिंता
- नियमों को तोड़ने में समझते हैं शान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर के ज्यादातर युवा बाइक पर इस तरह फर्राटा भरते हैं कि मानो जान हथेली पर लेकर चल रहे हों। तेज रफ्तार के बावजूद वे हेलमेट इसलिए नहीं पहनते क्योंकि इससे उनकी स्टाइल प्रभावित होती है। रोज चालान हो रहे हैं, लेकिन इससे डरे बिना नियमों को तोड़ना अपनी शान समझते हुए युवा बाइक दौड़ा रहे हैं।
युवाओं को न जान की परवाह और न कानून का डर। सड़कों से गुजरने वाले युवाओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने में शर्म आती है। रोज 18 से 20 चालान हो रहे हैं और हादसे भी, लेकिन युवाओं को इसकी परवाह नहीं है। दुपहिया वाहन चलाने और पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन इसके बाद भी युवा इसे अपनी स्टाइल में बाधक मानते हुए इससे बच रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नियमों पिछले डेढ़ माह में करीब 600 युवाओं के चालान हेलमेट न पहनने के लिए किए गए, लेकिन इसके बावजूद उनमें जागरूकता नहीं आ रही है। फैशन पसंद युवा हेलमेट से ज्यादा चश्मा लगाकर बाइक चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेशा पहनता हूं
हेलमेट को लेकर मेरा पूरा परिवार गंभीर है। मैं वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करता हूं। मेरे भाई व बहन भी हेलमेट का उपयोग करते हैं। इससे वह सुरक्षित घर लौटकर आते हैं। इसी तरह हर परिवार के लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।
रोहित सिंह, छात्र

कभी-कभार होती चेकिंग
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों का हर चौराहा पर चालान होना चाहिए। इससे वाहन चालक बिना हेलमेट पहने वाहन लेकर नहीं निकलेंगे। कभी-कभार ही पुलिस चालान काटती नजर आती है। इससे लोग भी लापरवाह होकर नियम-कानून तोड़ते रहते हैं।
जुनैद, छात्र

रोज काटें जाएं चालान
युवा फैशन बाजी में हेलमेट नहीं पहनते हैं। जहां चालान काटा जाता है, वहां पुलिस वाले को खड़ा देखकर दूर से ही बाइक वापस मोड़ लेते हैं। चेकिंग के दौरान ऐसा इंतजाम करना चाहिए कि वाहन चालक भागने न पाए। यदि रोज ही चालान कटेंगे तो युवाओं को भी हेलमेट पहनना ही पड़ेगा।
शिवम वर्मा, छात्र

स्कूलों के पास हो चेकिंग
हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाना चाहिए। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना चाहिए। यदि फिर भी सुधार न हो तो स्कूल-कॉलेजों के आसपास युवाओं के चालान काटे जाने चाहिए।

मोहम्मद आज़म, छात्र


रोज हो रही कार्रवाई
बिना हेलमेट चलने वाले चालकों के खिलाफ प्रतिदिन कार्रवाई होती है। रोजाना चालान किए जाते हैं। केवल चालान काटने तक ही पुलिस समिति नहीं है। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के फायदे बताए जाते हैं। उनको बताया जाता है कि इससे पहनने से सिर सुरक्षित रहता है।
जेके शुक्ल
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed