{"_id":"5cccaa48bdec2207755931e3","slug":"41556916808-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
बेटे ने धमकाया, पिता ने की शिकायत
झांसी। एक बेटे ने संपत्ति के लिए अपने पिता की पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में सीपरी बाजार थानाक्षेत्र के सीपी मिशन कंपाउंड निवासी 77 वर्षीय हरीशंकर राय ने बताया कि उनके पांच पुत्र हैं तथा सभी को बराबर संपत्ति दे चुके हैं। बावजूद, उनका एक पुत्र जो गलत संगत में पड़ गया है, वह उनसे संपत्ति के बंटवारे और रुपयों की मांग लगातार कर रहा है। इंकार करने पर आरोपी पुत्र 21 अप्रैल को अपनी पत्नी और बेटे के साथ उनके घर आ गया। जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।