फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार की मोत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मोत

Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मोत
कार की टक्कर से बाइक सवार की मोत
विज्ञापन

डोगराखुर्द (ललितपुर)।
राष्ट्रीय राजमार्ग 26 गोना तिराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बमनोरा निवासी शिवम राजा (25) मप्र से बड़गांव टीकमगढ़ अपने बड़े भाई के लिए पैसा लेकर अस्पताल जा रहा था। इस दौरान रविवार को दोपहर दो बजे ललितपुर से सागर की ओर जा रही कार ने गोना तिराहे पर क्रासिंग के दौरान सामने से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक सवार शिवम राजा 30 फीट ऊंचा उछला और नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल शिवम की मौके पर मोत हो गई। दुघर्टना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर उपस्थित लोग जब तक पहुंचे तब तक कार में बैठे लोग चालक समेत मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूत्रों की मानें तो कार चालक शराब के नशे में धुत था। कार काफी तेज गति से जा रही थी, जिससे जल्द बाजी में चालक अपना खो बैठा और कार कंट्रोल नहीं कर पाई। जिससे यह दुर्घटना घटी। शिवम घर में दूसरे नंबर का था। सूचना मिलते ही नाराहट थाना प्रभारी मनवीर सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को सूचना देकर बुलवाया और परिजनों के आने के बाद मृतक की खाना तलाशी ली। जेब से 25830 रुपये निकले जो पिता प्रबल के सुपुर्द कर दिए हैं। पिता प्रबल ने बताया कि आज ही बड़ा लड़का दुघर्टना में घायल हो गया है। वह अस्पताल पैसे लेकर जा रहा था नाराहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार और बाइक को उठाकर अपने कब्जे लेकर थाने में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed