{"_id":"5bef388ebdec2269543152a9","slug":"31542404238-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, पुलिस ने पोर्टमार्टम को भेजा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, पुलिस ने पोर्टमार्टम को भेजा शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को तीनों शवों का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। विगत 12 नवंबर को एट निवासी रवींद्र कुमार (30) चिरगांव स्थित शिया सुल्तानपुर अपनी ससुराल आए थे। उसी दिन वह सास किशोरी को मोटर साइकिल पर बैठाकर कहीं जा रहे थे।
वह दिन में करीब दो बजे चिरगांव के पास एक पेट्रोल पंप के पास खड़े थे, तभी सामने से दूसरे मोटर साइकिल सवार युवकों ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार की रात रवींद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। रवींद्र की आठ साल पहले शादी हुई थी, उनके दो बच्चे हैं।
इधर, बृहस्पतिवार की शाम बड़ागांव के पारीछा पुलिस चौकी के पीछे निवासी कुंजबिहारी का पुत्र आकाश रायकवार (19) मुहल्ले के ही वीरा और पूरन के साथ गया था। तीनों बाइक से चिरगांव जा रहे थे।
विज्ञापन
चिरगांव के पहले पुरी होटल के नजदीक वह तीनों अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। इसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, उसके दोनों साथी उसे मौके पर छोड़कर चले गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आकाश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह बृहस्पतिवार को ओरछा क्षेत्र के घटवा गांव निवासी छोटेलाल (65) मजदूरी करने जा रहे थे। ओरछा तिगैला के नजदीक नराई नाका के पास उनको डंपर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाद में उनकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।