फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- जांच शुरू, पुलिस कर्मियों के दर्ज हुए बयान-City

क्राइम- जांच शुरू, पुलिस कर्मियों के दर्ज हुए बयान-City

Fri, 06 Jul 2018 09:00 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
क्राइम- जांच शुरू, पुलिस कर्मियों के दर्ज हुए बयान-City
फॉलोअप
विज्ञापन

---------
जांच शुरू, पुलिस कर्मियों के दर्ज हुए बयान
- पुत्र को हिरासत में लेते ही पिता की की मौत का मामला
- कड़ी सुरक्षा के बीच तीन डॉक्टरों ने पैनल ने किया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके में सुनील साहू की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज होने के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी जांच की गई। घटना के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। हंगामे की आशंका के मद्देनजर परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मेडिकल कॉलेज से लेकर इलाइट चौराहा पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
बृहस्पतिवार की दोपहर राजीव नगर निवासी सुनील साहू की चाय की दुकान पर दबिश देकर पुलिस ने अभिषेक साहू व संजय राय के पास से सट्टे की पर्चियां व चार हजार सत्तर रुपये बरामद कर थाने लाई थी। इससे घबराकर सुनील साहू की हालत बिगड़ जाने के कारण मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर शव रखकर प्रदर्शन किया था। कई घंटे चले हंगामे के बाद तीन सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजन माने थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ जितेंद्र सिंह परिहार व थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने जांच शुरू कर तीनों पुलिस कर्मचारियों के बयान लिए। अंतिम संस्कार के चलते मृतक पक्ष की तरफ से किसी के भी बयान नहीं हो सके। इस घटना के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह मृतक के घर व पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई थी। दोपहर में जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच मृतक का पोस्टमार्टम किया। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। जिस पर पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन शव लेकर घर की तरफ रवाना हुए। किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए बस स्टैंड, इलाइट चौराहे व सीपरी बाजार में भी पुलिस बल तैनात था। शव घर पहुंचने के बाद मृतक का पुलिस की सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार हुआ। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पूरी हो सकेगी। जल्द ही मृतक पक्ष के लोगों के भी बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed