{"_id":"5b4a3acd4f1c1b52748b4bb5","slug":"201531591373-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम- रिटायर्ड कर्नल के मकान में चोरी-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम- रिटायर्ड कर्नल के मकान में चोरी-City
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेणी - क्राइम
.................................
फोटो
.................................
रिटायर्ड कर्नल के बंगले में चोरी
- रसोई के रास्ते अंदर घुसे बदमाश, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सदर बाजार क्षेत्र के सैन्य क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल पीके हांडा के बंगले से बदमाश शुक्रवार की रात जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिजनों को सुबह चोरी का पता लगा। बदमाश बंगले के पीछे बने रसोई के रास्ते अंदर घुसे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
सैन्य क्षेत्र में झांसी होटल के पीछे रिटायर्ड कर्नल पीके हांडा परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य अपने- अपने कमरे में सा रहे थे। इसी बीच बदमाश बंगले के पीछे के हिस्से में बनी रसोई के रास्ते अंदर घुस गए। बदमाशों ने एक कमरे में रखी अलमारी को खोला और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से निकल गए। शनिवार की सुबह जब परिजनों ने कमरे का सामान बिखरा देखा, तब उनको चोरी का होने का पता लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास क्षेत्र में जांच की।
खामोश रहे कुत्ते
रिटायर्ड कर्नल के बंगले में दस से बारह कुत्ते पले हुए हैं। बदमाश कुत्तों से नजर बचाकर आराम से बंगले में घुस गए और उनको पता भी नहीं चल सका। सभी कुत्ते खामोश बने रहे।