{"_id":"594801a54f1c1b71478b45eb","slug":"201497891237-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पुलिस के हत्\nथे चढ़े दो चोर, एक फरार -LTP","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: पुलिस के हत् थे चढ़े दो चोर, एक फरार -LTP
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर, तीसरा फरार
- पिछले सप्ताह फेब्रीकेशन की दुकान में की थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सीपरी बाजार थाना इलाके की केके पुरी कालोनी में पिछले सप्ताह फेब्रीकेशन की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, एक फरार है।
केके पुरी कालोनी निवासी मुकेश दल की घर के पास ही फेब्रीकेशन की दुकान है। पिछले सप्ताह सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात चोर दुकान के अंदर रखे 23,400 रुपये चोरी कर ले गए थे। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों में तीन बदमाश नजर आए थे। हालांकि, रात अधिक होने की वजह से उनके चेहरे साफ नहीं दिखाई दे रहे थे। चोर दुकान में लगे लोहे के दरवाजे और छत पर पड़े टिन शेड के बीच के फासले से अंदर दाखिल हुए। सोमवार को सीपरी बाजार थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष गगन गौड़ के नेतृत्व में बौद्ध नगर मसीहागंज निवासी नीतेश कुमार और अभिषेक अहिरवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना स्वीकारी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से चोरी गई नकदी में से 10,530 रुपये बरामद किए गए है। घटना में शामिल तीसरा आरोपी शिवम फरार है।