{"_id":"5cd87e63bdec22070e2bbe77","slug":"191557692003-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफियाओं ने रातों रात खोद डाली सरकारी सड़क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भूमाफियाओं ने रातों रात खोद डाली सरकारी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफियाओं ने रातों रात खोद दी सड़क
झांसी। उनाव बालाजी रोड स्थित एक इलाके में बीती रात भूमाफियाओं ने कब्जे की नियत से सरकारी सड़क खोद डाली। भूमाफियाओं ने इलाके के मकानों की जबरन बिजली बंद कराने के बाद जेसीबी मशीन चलवाई। दहशत केे चलते रात मेें लोग भूमाफियाओं की शिकायत नहीं कर सके। रविवार सुबह शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
थाना सीपरी बाजार स्थित ध्यानचंद कॉलोनी निवासी विद्या विभा वैद्य का बालाजी रोड स्थित भानी देवी गोयल कॉलेज के पीछे प्लॉट है। जिसके बगल से तीस फिट चौैकी सड़क भी निकली है। शनिवार की रात अचानक कुछ लोग जेसीबी मशीन लेकर पहुंच गए। आसपास बने मकानों के गेट खटखटाने के बाद जबरन बाहर जल रहीं लाइटें बंद करा दीं। इसके बाद मशीन से उक्त सड़क को खोद डाला। उसके आगे बनी दूसरी सड़क पर जेसीबी मशीनें खड़ी कर दीं। रविवार की सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। लोगों के अनुसार कुछ दिन से बाहरी लोगों की चहलकदमी इलाके में हो रही है। भूमाफिया इलाके की सड़क पर कब्जे की तैयारी में है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।