{"_id":"5c3f8b7abdec2273792f3220","slug":"191547668346-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, आवारा जानवर बन रहे दुर्घटना के कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, आवारा जानवर बन रहे दुर्घटना के कारण
Thu, 17 Jan 2019 01:22 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर आवारा जानवरों का आतंक बुधवार को पिता-पुत्र की मौत का कारण बन गया। झांसी-शिवपुरी हाइवे पर पहूज नदी के पुल के आगे अचानक एक गाय के सामने आ जाने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले सैलून संचालक और उनके पुत्र की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे परिवार समेत जयपुर से वापस घर लौट रहे थे।
मंगलवार रात संगम विहार कॉलोनी निवासी सैलून संचालक आबिद खान (52), पत्नी निशा खान (48), पुुत्र फरहाज (28) और पुत्री खुशबू (23) के साथ कार मेें सवार होकर जयपुर से झांसी लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कार में सवार सभी लोग झांसी- शिवपुरी राजमार्ग के पास पहुंचे ही थे, तभी भैरो मंदिर आश्रम के पास अचानक एक गाय सामने आ गई। इससे गाड़ी चला रहा फरहाज नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई।
दुर्घटना में पिता-पुत्र के सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण दोनों की मौत हो गई। निशा व खुशबू कार के नीचे दबकर घायल हो गईं। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को कार से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।