फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   छापेमारी का भी नहीं पड़ा असर -City

छापेमारी का भी नहीं पड़ा असर -City

Wed, 20 Feb 2019 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी का भी नहीं पड़ा असर -City
छापेमारी का भी नहीं पड़ा असर
विज्ञापन

झांसी। सहारनपुर में कच्ची शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद महानगर में इसका असर नहीं दिखा। कई इलाकों में खुलेआम अवैध शराब लोगों को बेची जा रही है। लगातार हो रही छापेमारी के बाद पुलिस से छिपकर अवैध कारोबारी शराब बेचते नजर आ रहे हैं।

महानगर के कई इलाकों में बेखौफ अवैध कारोबारी खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं, जिनको न तो पुलिस का और न ही अधिकारियों का खौफ है। सहारनपुर में हुई घटना के बाद भले ही पुलिस व आबकारी विभाग ने अभियान चलाया हो लेकिन महानगर में सक्रिय शराब माफियाओं पर इसका असर नहीं दिखा। खुलेआम अब भी धड़ल्ले से अवैध शराब बेचते हुए नजर आ रहे हैं। भले ही पुलिस को देखकर अवैध कारोबारी कुछ देर के लिए कारोबार बंद कर देते हों लेकिन कुछ समय उनके जाते ही फिर से बेचने लगते हैं। पुलिस की सख्ती के चलते कारोबारी चोरी छिपे शाम को कच्ची शराब बेचते नजर आ रहे हैं। बताया गया है कि कई गांवों में अवैध शराब बनाकर बेची जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभियान चलाकर भट्टियां व अन्य सामग्रियां नष्ट भी की थीं लेकिन इसके बाद से पुन: अवैध शराब बेचने वाले सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed