{"_id":"5cc36387bdec220745632d08","slug":"171556308871-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर स्टेशन के खानपान स्टॉल में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्वालियर स्टेशन के खानपान स्टॉल में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर स्टेशन पर खानपान स्टॉल में लगी आग
झांसी। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर स्थित खानपान स्टॉल में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
शुक्रवार की सुबह ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर स्थित छह नंबर खानपान स्टॉल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुआं चारों तरफ फैल गया। इससे प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने काम शुरू किया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली। आग से खानपान स्टाल के अलावा पास में स्थित गीता प्रेस की दुकान को भी नुकसान पहुंचा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमारी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।